फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में नाटक का मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
नाटक मौत दी टीसी ने दर्शकों को झकझोरा
विज्ञापन

पीयू में तीन दिवसीय थियेटर फेस्टिवल की शुरुआत
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
पंजाबी यूनिवर्सिटी के थियेटर एंड टेलीविजन विभाग और रूपक कला व वेलफेयर सोसाइटी की ओर से विश्व थियेटर दिवस के मौके पर विश्वविद्यालय के कला भवन में तीन दिवसीय थियेटर फेस्टिवल की शुरुआत हुई। उद्घाटन वीसी डा. बीएस घुम्मन ने किया। फेस्टिवल संगीता गुप्ता की ओर से निर्देशित कोनकनी नाटक मौत दी टीसी की पेशकारी के साथ शुरू हुआ। नाटक में एक पूरी तरह से निराश लड़के की कहानी दर्शाई गई है। यह लड़का एक अखबार में दिए विज्ञापन जरिये एक व्यक्ति के संपर्क में आता है, जो दुनिया की हरेक समस्या को हल करने का दावा करता है। लड़का उस व्यक्ति को मिलकर अपनी सारी मुसीबतें सांझी करता है।
विज्ञापन

यह व्यक्ति उस लड़के को सारी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए सुसाइड करने की सलाह देता है। लड़का पहली बार तो इससे असहमत हो जाता है। बाद में उसकी सलाह मानने का यकीन दिलाता है। यह नाटक उन नौजवानों को संबोधित है, जो मुसीबतों का सामना करने की बजाय हौसला हार बैठते हैं। पांडुलिक नायक की ओर लिखे गए इस नाटक का अनुवाद आत्मजीत ने किया है। नाटक में विनोद कुमार, सरवेश, रितिका, गगनदीप और विजय के अभियन ने काफी प्रभावित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें