फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीचेवाल मॉडल अपना गांवों में तालाबों की हालत सुधारेगा पीपीसीबी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीचेवाल मॉडल से गांवों में तालाबों की हालत सुधारेगा पीपीसीबी
विज्ञापन

तालाबों का दूषित जल गांवों के भू-जल की क्वालिटी कर रहा खराब : चेयरमैन
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
अब पंजाब पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (पीपीसीबी) ने सीचेवाल मॉडल को अपनाकर सूबे के गांवों के तालाबों की हालत में सुधार लाने का फैसला लिया है। बोर्ड ने योजना बनाई है कि तालाबों की हालत में सुधार लाकर इसके पानी को सिंचाई के लिए इस्तेमाल करने योग्य बनाया जाएगा। इसके तहत सूबे के हरेक ब्लॉक के दो गांवों के तालाबों को लिया जाएगा।
पीपीसीबी के चेयरमैन काहन सिंह पन्नू ने बताया कि गांवों के तालाबों के पानी के प्रदूषण और गैरकानूनी निकासी की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। तालाबों का दूषित पानी गांवों के भू-जल की क्वालिटी खराब कर रहा है। वहीं तालाबों के दूषित पानी से गांवों में कई तरह की बीमारियां फैलने का भी खतरा रहता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांव सीचेवाल का तालाब सुधार मॉडल एक बहुत ही सरल और वैज्ञानिक तकनीक पर आधारित ट्रीटमेंट सिस्टम है, जो बहुत कम कीमत से बनाया जा सकता है। इस मॉडल को सूबे के गांवों में तालाबों की हालत में सुधार के लिए ग्रामीण विकास और पंचायती विभाग के सहयोग से लागू करने का बोर्ड ने फैसला लिया है। बोर्ड ने इस योजना के तहत पंजाब के हरेक ब्लॉक के दो गांव, जिनके पास फंड मौजूद हैं, उनकी लिस्ट तैयार की गई है। जहां संत बलबीर सिंह सीचेवाल की मदद से बोर्ड की देखरेख में इन गांवों के तालाबों का सुधार कर ट्रीट किए पानी को खेतीबाड़ी के लिए दोबारा से इस्तेमाल के योग्य बनाया जाएगा।
विज्ञापन

चेयरमैन ने बताया कि हरेक ब्लॉक के यह दो गांव बाकी पंचायतों के लिए जहां मार्गदर्शक होंगे, वहीं तालाबों की कायाकल्प होने के साथ-साथ ट्रीट पानी का खेती के लिए दोबारा इस्तेमाल कर धरती के नीचे के पानी को भी बचाया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें