फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनख्वाहें न मिलने पर बिजली मुलाजिमों ने हेडआफिस में की रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
तनख्वाह न मिलने पर बिजली मुलाजिमों का प्रदर्शन
विज्ञापन

ज्वाइंट फोरम ने आज पूरे पंजाब में रोष रैलियां करने का किया एलान
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
पीएसईबी इंप्लाइज ज्वाइंट फोरम, ज्वाइंट एक्शन कमेटी, पेंशनर्स एसोसिएशन पावरकॉम व ट्रांसको के बैनर तले वीरवार को बिजली मुलाजिमों और पेंशनरों ने हेडऑफिस में जोरदार रोष रैली की। मौके पर तनख्वाहें और पेंशन न मिलने पर रोष जताया गया।
विज्ञापन

हेडऑफिस ज्वाइंट एक्शन कमेटी के प्रधान एवं मेंबर पीएसईबी इंप्लाइज ज्वाइंट फोरम अवतार सिंह कैंथ ने कहा कि बहुत सारे कर्मचारियों की ओर से बैंकों से लोन लिए होने के कारण किश्तें वापस करनी मुश्किल हो रही हैं। बच्चों की फीसें देने में भी मुश्किलें आ रही हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में दफ्तरों में स्टाफ की कमी के कारण पहले ही एक कर्मचारी से तीन कर्मचारियों की सीटों का काम लिया जा रहा है। इससे वह मानसिक परेशानी में हैं और अब तनख्वाहें न मिलने के कारण मुलाजिमों की परेशानियां बढ़ गई हैं। कर्मचारी संघर्ष तेज करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। एलान किया गया कि अगर तनख्वाहें न मिलीं तो मजबूरन शुक्रवार से पूरे पंजाब के सब डिवीजन स्तर पर रोष रैलियां की जाएंगी और मुख्य दफ्तर का कामकाज बंद करके कर्मचारी सड़कों पर उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें