फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न श्रेणियों के 21,529 केसों का निपटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के जज व सेशन डिवीजन पटियाला के प्रबंधकीय जज जस्टिस दीपक सिब्बल ने फैमिली अदालतों में लंबित केसों वाले अभिभावकों को अपने बच्चों के सुनहरी भविष्य के लिए पिछले क्लेश मिटाकर व आपसी मनमुटावों को दूर करके दोबारा इकट्ठे होने का आह्वान किया। वह पटियाला की जिला अदालत में गैर कंपाउंडेबल अपराधिक केसों को छोड़कर विभिन्न मामलों के निपटारे को लगाई नेशनल लोक अदालत का निरीक्षण करने पहुंचे हुए थे। इस राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान विभिन्न श्रेणियों के 42,716 केस लिए गए और 21529 केसों का आपसी समझौते के जरिये निपटारा किया गया। इसके नतीजे के तौर पर 630,845,963 रुपये का रकम का भी निपटारा हुआ।
विज्ञापन

जिला एवं सेशन जज रूपिंदरजीत चाहल ने बताया कि इस नेशनल लोक अदालत में पटियाला जिले में 25 न्यायिक बैंच गठन किए गए थे। इनमें पटियाला में 16, राजपुरा में चार, नाभा में तीन व समाना में 2 बैंचों का गठन किया गया था। इन बैंचों ने लंबित केसों के निपटारे में तेजी लाने के लिए एक अलग स्थायी लोक अदालत बैं की स्थापना भी की गई थी। इसके अलावा एफआईआर दर्ज करने से पहले शादियों की शिकायतों के हल के लिए पटियाला के वुमैन सैल पटियाला स्टेशन में एक कोआर्डिनेट बैंच का गठन किया गया था। पटियाला की रेवन्यू अदालत में एक बैंच इंतकाल, वितरण और अन्य माली मामलों के निपटारे के लिए गठित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें