फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनवोकेशन आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
चेहरे खिले, 312 विद्यार्थियों को मिलीं डिग्रियां
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
सरकारी बिक्रम कॉलेज आफ कामर्स में बुधवार शाम सालाना दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य मेहमान पंजाबी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. बीएस घुम्मन ने 312 विद्यार्थियों को डिग्रियां बांटीं। इस दौरान उनके साथ प्रिंसिपल डॉ. हरमिंदर कौर भी मौजूद रहीं। सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में से 260 को ग्रेजुएट और 52 को पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्रियों से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह का आगाज मुख्य मेहमान वीसी डॉ. घुम्मन ने किया। प्रिंसिपल ने विद्यार्थियों की अकादमिक, खेलों व अन्य क्षेत्रों में की प्राप्तियों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को आर्थिक तौर पर सशक्त रहने के लिए कड़ी मेहनत करने के साथ-साथ एक अच्छा इंसान बनने के लिए भी प्रेरित किया। साथ ही वीसी ने डिग्रियां पाने वाले सभी विद्यार्थियों की हौसला अफजाई कीद्घ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें