फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल्स पोलियो अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में दो लाख 1500 बच्चों को पिलाई जाएंगी बूंदे
विज्ञापन

कल से शुरू होगा तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
जिले में 11 से 13 मार्च तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान के तहत पांच साल की आयु तक के दो लाख 1500 बच्चों को पोलियो वैक्सीन की बूंदे पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के तहत 11 मार्च को इन बच्चों को पोलियो बूंदे पिलाने के लिए जगह-जगह बूथ लगाए जा रहे हैं। जो बच्चे 11 मार्च को बूंदे पीने से वंचित रह जाएंगे, उनको सेहत विभाग की टीमों की ओर से 12 और 13 मार्च को घर-घर जाकर पोलियो रोकथाम दवा की बूंदे पिलाई जाएंगी।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. हरीश मल्होत्रा ने बताया कि पोलियो मुहिम के प्रचार के लिए शुक्रवार कां सिविल सर्जन दफ्तर से रिक्शों को हरी झंडी देकर रवाना किया। इनका प्रबंध सेहत विभाग की ओर से विभिन्न मोहल्लों, स्लम एरिया, फैक्टरी एरिया, कॉलोनियों और शहर के विभिन्न हिस्सों में मुहिम संबंधी प्रचार करने के लिए किया गया है। ग्रामीण स्तर पर बैनरों और पोस्टरों के अलावा गुरुद्वारा साहिब व मंदिरों से अनाउंसमेंट के जरिये लोगों को पोलियो कैंपों बारे जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें