फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजबान पंजाबी यूनिवर्सिटी दोनों वर्गों में चैंपियन
विज्ञापन

अखिल भारतीय इंटरयूनिवर्सिटी सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप सफलतापूर्वक संपन्न
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
पंजाबी यूनिवर्सिटी में आयोजित अखिल भारतीय इंटरयूनिवर्सिटी साफ्ट टेनिस चैंपियनशिप के पुरुष व महिला दोनों वर्गों में मेजबान यूनिवर्सिटी ने खिताब अपने नाम कर लिया। डायरेक्टर स्पोर्ट्स डा. गुरदीप कौर रंधावा की अगुवाई में आयोजित इस चैंपियनशिप में कई यूनिवर्सिटियों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। वीसी डा. बीएस घुम्मन ने यूनिवर्सिटी टीमों की इस सफलता पर उन्हें बधाई दी है। सभी विजेता टीमों को ट्राफियां व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

चैंपियनशिप के फाइनल नतीजों में पुरुषों के वर्ग में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने पहला, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ ने दूसरा, एमडी यूनिवर्सिटी रोहतक ने तीसरा, वहीं महिलाओं के वर्ग में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने पहला, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ ने दूसरा, पंडित रविशंकर शुक्ला यूनिवर्सिटी रायपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें