सिमरन, हिमांशु मिस्टर व त्रिपती मिस एकेडमिशियन बने
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
डीएवी पब्लिक स्कूल में दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों की विदाई पार्टी रखी गई। इस दौरान उनको विभिन्न खिताबों से नवाजा गया और सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल एसआर प्रभाकर, उनकी पत्नी सरोज प्रभाकर ने बच्चों से मिलकर केक काटा।
कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र के साथ हुई। इसके बाद डीएवी गान पेश किया गया। इस मौके पर बच्चों ने कार्यक्रम में जान फूंकते हुए भंगड़ा पेश किया। सुंदर पहनावों में सजे विद्यार्थियों ने रैंपवॉक में भी हिस्सा लिया। इस दौरान सिमरनजीत सिंह व हिमांशु को मिस्टर और त्रिपती जैन को मिस्टर एंड मिस एकेडमिशियन, रवनीत को नाइटनगेल, अरुणिमा को ट्विंकलिंग आइज, देव आहूजा को मिस्टर डिसेंट, अनुशिका कक्कर, चयनिका, हरलीन कौर अरोड़ा को मिस डिसेंट, दिपांशी व विपुल को क्लोजअप स्माइल, वत्सल को मिस्टर कैंडिड, नंदिनी कौशल को चुलबुली, माधव शर्मा व प्रंजलि को मिस्टर एंड मिस ओरेटर का खिताब दिया गया।