फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मटर फैक्टरी हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
मटर फैक्टरी हादसा: अंतिम अरदास में पहुंची परनीत
विज्ञापन

पटियाला। संधारसी गांव के नजदीक मटर प्रोसेसिंग फैक्टरी में पिछले दिनों अमोनिया गैस का ब्वालयर फटने से हुए हादसे में मारे मजदूरों के नमित सोमवार को गांव बघौरा के गुरूद्वारा साहिब में श्रद्धांजलि समारोह रखा गया। इसमें पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर पहुंचीं और उन्होंने पीडित परिवारों के साथ दुख सांझा किया। तीनों मृतक मजदूरों के परिवारों को अपनी तरफ से और हलका विधायक मदन लाल जलालपुर की ओर से निजी तौर पर 25-25 हजार रुपये की सहायता राशि भी सौंपी।
विज्ञापन

गांव बघौरा में मजदूर नौजवानों गुरजिंदर सिंह और चरनजीत सिंह चरना को श्रद्धांजलि भेंट करते हुए परनीत ने कहा कि सीएम की ओर से इस हादसे की जांच कराने के लिए कहा गया है और पीडितों को सहायता राशि समेत जख्मियों के मुफ्त इलाज के भी आदेश दिए गए थे। साथ ही कहा कि मृतकों व घायलों के परिवारों की हर तरह से मदद की जाएगी। मृतकों के परिवारों से एक-एक व्यक्ति को मंडोली में लग रहे पीने वाले पानी के प्रोजेक्ट में नौकरी लगवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें