फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा करेगी सरकार के खिलाफ धरने प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
‘धोखे के रहे कैप्टन सरकार के 10 माह’
विज्ञापन

पटियाला। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल व पटियाला के जिला प्रधान एसके देव ने शनिवार को आरोप लगाया कि कैप्टन सरकार के राज के 10 माह विश्वासघात, धोखे, अत्याचार, प्रजातंत्र के गला घोटने वाले रहे। इसके विरोध में भाजपा 16 जनवरी को राज्य भर में कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरने प्रदर्शन करेगी। गौरतलब है कि 16 जनवरी को कांग्रेस सरकार के 10 माह पूरे हो जाएंगे।
विज्ञापन

नेताओं ने आगे कहा कि पूर्ण कर्जा माफी, एक माह में नशे का खात्मा, घर-घर नौकरी और जब तक नौकरी न मिले तब तक 2500 रुपये बेरोजगारी भत्ता, स्मार्ट फोन, बुजुर्गों को 1500 रुपये पेंशन, बेघर दलितों को घर, प्रत्येक दलित परिवार में एक सदस्य को रोजगार, इन प्रमुख वायदों के माध्यम से किसानों, युवाओं, दलितों, बुजुर्गों, गरीबों व आम समाज को अपने पक्ष में खड़ा कर चुनाव जीतने वाली पंजाब की कांग्रेस सरकार 10 महीने पूरे होने पर भी अपने किसी भी वादे पर खरा नहीं उतरी। इन 10 महीनों के राज में किसान, खेत मजदूर, युवा, दलित, शहरी, ग्रामीण, महिला, बुजुर्ग, व्यवसायी, छात्र, पूर्व सैनिक सभी अपने आपको ठगा-ठगा सा महसूस कर रहे हैं। इसके विरोध में भाजपा के कार्यकर्ता प्रदेश के हर जिले में धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें