फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी स्कूल प्रोग्राम

विज्ञापन
विज्ञापन
शेक्सपियर के जीवन पर पावर प्वाइंट प्रस्तुति दी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। डीएवी पब्लिक स्कूल में अंग्रेजी साहित्य के विश्व प्रसिद्ध कवि, महान नाटककार और अभिनेता विलियम शेक्सपियर के जन्मदिवस पर शेक्सपियर सप्ताह मनाया गया। पूरा सप्ताह अंग्रेजी से संबंधित कई गतिविधियां करवाई गईं। इन गतिविधियों में विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया।
कक्षा प्रथम और दूसरी के विद्यार्थियों ने सुंदर सुलेख में भाग लिया। कक्षा तीसरी और चौथी के करीब 500 विद्यार्थियों के लिए कविता गायन प्रतियोगिता करवाई गई। शेक्सपियर के कार्यों पर आधारित अनमोल वचन कक्षा पांचवीं और छठी के बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ पेश किए। इसके साथ ही कक्षा सातवीं और आठवीं के विद्यार्थियों को शेक्सपियर के जीवन पर पावर प्वाइंट प्रस्तुति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेक्सपियर के जीवन को दर्शाते हुए कक्षा नौवीं व दशमी के विद्यार्थियों ने व्याकरण और वर्तनी गतिविधि में उत्साह से भाग लिया। 11वी व 12वीं के विद्यार्थियों ने शेक्सपियर के जीवन और उनके कार्य से संबंधित कविता व नाट्य प्रस्तुत किया। प्रिंसिपल विवेक तिवारी ने इस कार्यक्रम की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें