फोकल प्वाइंट पर स्थित प्लाईवुड फैक्टरी में रविवार बाद दोपहर आग लग गई। देखते ही देखते लाखों का सामान जल गया घंटों की मशक्कत बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। खबर लिखे जाने तक फैक्टरी अंदर आग लगी थी और राहत कार्य जारी था। फैक्टरी की बिल्डिंग पूरी तरह से खत्म हो चुकी थी। गनीमत यह रही कि अग्निकांड में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
थाना अनाज मंडी की इंचार्ज सुखविंदर कौर ने बताया कि फोकल प्वाइंट स्थित प्लाईवुड फैक्टरी में बाद दोपहर करीब दो बजकर 40 मिनट पर आग लगी। सूचना मिलने पर तुरंत फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।
तब तक आग भयानक रूप धारण कर चुकी थी। एक तो तापमान ज्यादा था, ऊपर से प्लाईवुड फैक्टरी में पड़ा था, जिस कारण आग तेजी से फैल गई। आग पर काबू न पाता देखकर नाभा, राजपुरा, समाना और मंडी गोबिंदगढ़ से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मंगाई गईं।
खबर लिखे जाने तक फायर ब्रिगेड़ के कर्मचारी आग बुझाने में लगे थे। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों मुताबिक मालिक ने फैक्टरी के अंदर गोदाम बना रखा था, जिसमें लाखों का प्लाईवुड स्टाक था। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। मालिक के मुताबिक नुकसान करीब एक करोड़ का है।
आग से फैक्टरी की बिल्डिंग पूरी तरह से खत्म हो गई है। फैक्टरी की छत टीन की थी। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों के मुताबिक अब तक करीब 9 गाड़ियां पानी की आग बुझाने के काम में लग चुकी हैं, लेकिन फिर भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।