लोकसभा चुनाव के दौरान लुधियाना में 100 साल से अधिक उम्र के 143 वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (जगरांव)-कम-नोडल आफिसर स्वीप गतिविधियां नीरु कत्याल गुप्ता ने बताया कि हलका खन्ना-57 में 9, समराला-58 में 20, साहनेवाल-59 में 10, हलका लुधियाना पूर्वी-60 में 2, लुधियाना दक्षिणी-61 में 2, आत्मनगर 62 में 6, लुधियाना केंद्रीय 63 में कोई नहीं, लुधियाना पश्चिमी 64 में 9, हलका लुधियाना उत्तरी 65 में 10, गिल 66 में 14, पायल 67 में 12, दाखा 68 में 10, हलका रायकोट 69 में 16 और जगरांव 70 में 23 वोटर 100 साल से ज्यादा की उम्र के हैं।
जिला प्रशासन ऐसे वोटरों के लिए प्रत्येक पोलिंग स्टेशन पर व्हील चेयर का विशेष प्रबंध करवाएगा। पोलिंग स्टेशनों पर इन वोटरों की सहूलियत के लिए विशेष वालंटियर तैनात करने की रुपरेखा तैयार की जा रही है। इसके अलावा इन वोटरों समेत एनआरआई, दिव्यांग और पहली बार वोट का इस्तेमाल करने वाले वोटरों को वोट डालने पर जिला प्रशासन की ओर से विशेष प्रशंसा पत्र भी दिए जाएंगे।