फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी कॉलेज ने जीती पीयू इंटर कॉलेज तीरंदाजी चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी कॉलेज ने जीती तीरंदाजी चैंपियनशिप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
मुल्तानी मल मोदी कॉलेज ने पंजाबी यूनिवर्सिटी कैंपस में हुई इंटर कॉलेज तीरंदाजी (लड़के) चैंपियनशिप जीत ली है। कॉलेज पहुंचने पर प्रिंसिपल डा. खुशविंदर कुमार ने विजेता टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कॉलेज अकादमिक क्षेत्र के साथ-साथ खेलों में भी अपनी अनूठी पहचान बनाने में सफल रहा है।
विज्ञापन

कॉलेज के डीन स्पोर्ट्स डॉ. गुरदीप सिंह संधू ने कहा कि मोदी कॉलेज के लड़कों ने इन मुकाबलों के दो इवेंट्स रिकरव और वुडन में शानदार जीत हासिल की है। तीरंदाजी रिकरव टीम में इंद्रजीत वर्मा, पंकज लोहान, योगेश सिंह और जगसीर सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। इस तरह तीरंदाजी वुडन वर्ग में भी मोदी कॉलेज के रवि, मनप्रीत सिंह, अमनदीप और राजदीप ने सरकारी कॉलेज बठिंडा की टीम को हराकर पहला स्थान हासिल किया। प्रिंसिपल ने खेल विभाग को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें