फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
बेअदबी की घटनाओं की जांच को पहुंचा जस्टिस रणजीत सिंह कमीशन
विज्ञापन

बरगाड़ी और बहिबल कलां की घटनाओं की जांच रिपोर्ट सरकार को इसी महीने सौंपी जाएगी
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी की ाटनाओं की जांच के लिए पंजाब सरकार की ओर से गठित जस्टिस रणजीत सिंह कमीशन ने सोमवार को जिले की सबडिवीजन नाभा में ककराला और चहल गांवों का दौरा किया। यहां कमीशन ने इन घटनाओं के बारे में जानकारी हासिल की। मौके पर कमीशन के चेयरमैन जस्टिस रणजीत सिंह गांव के लोगों से मिले और दोनों घटनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
नाभा में लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में जस्टिस रणजीत सिंह ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से स्थापित इस कमीशन के तहत वह पिछले समय के दौरान पूरे पंजाब में धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी की हुई करीब 122 घटनाओं की जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बरगाड़ी, बहिबल कलां घटनाओं की जांच रिपोर्ट वह इसी महीने पंजाब सरकार को सौंप देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरीदकोट के गांव बुरजजवाहर सिंह वाला, बठिंडा जिले के गुरुसर व मोगा के गांव मलके में हुई बेअदबी की घटनाओं की जांच रिपोर्ट भी इसी महीने राज्य सरकार को सौंपेंगे। उन्होंने बताया कि हाल ही में उन्होंने फतेहगढ़ साहिब, मोहाली, रोपड़ व पटियाला का दौरा किया है और बाकी जिलों का भी जल्द ही दौरा करेंगे। कमीशन के इस दौरे के दौरान जस्टिस सेवामुक्त रणजीत सिंह के अलावा ज्वाइंट डायरेक्टर प्रॉसीक्यूशन एएस रंधावा, रजिस्ट्रार जेपी महिमी, डीएसपी नाभा चंद सिंह, एसएचओ सदर नाभा बिकर सिंह सोही मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें