फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला की थापर यूनिवर्सिटी में 16 विद्यार्थी संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। उत्तर भारत की बड़ी यूनिवर्सिटियों में शुमार थापर यूनिवर्सिटी में भी शनिवार को कोरोना ने दस्तक दे दी। यहां 16 विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव मिले। इसे देखते हुए यूनिवर्सिटी के दो हॉस्टलों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन में तब्दील कर दिया गया है। 100 अन्य विद्यार्थियों के सैंपल लिए गए हैं। वहीं शनिवार को जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा एक ही दिन में 160 पार कर गया। जिले में कोरोना से चार मौतें भी हो गईं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. सतिंदर सिंह ने बताया कि थापर यूनिवर्सिटी के 16 विद्यार्थी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। जिन हॉस्टलों में ये विद्यार्थी रह रहे थे, उन्हें माइक्रो कंटेनमेंट जोन में तब्दील कर दिया गया है। सभी 16 संक्रमितों के और भी संपर्कों का पता लगाया जा रहा है। जरूरत पड़ी तो यूनिवर्सिटी के अध्यापकों की भी सैंपलिंग की जाएगी। इस समय जिले में एक्टिव केसों की गिनती 1089 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें