फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटा दाल स्कीम बंद करके कांग्रेस ने गरीबों की रोटी छीनी-रखड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने कहा कि आटा दाल स्कीम बंद करके कांग्रेस ने गरीबों की रोटी छीन ली है। कांग्रेस के जुल्मों का खात्मा करने का अब समय आ गया है और लोग अगली सरकार अकाली-भाजपा की ही बनाएंगे और फिर कांग्रेस से गरीबों के साथ किए जुल्मों का हिसाब लिया जाएगा। कहा कि आज हर वर्ग कांग्रेस की नीतियों से तंग है। वह शनिवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे। कहा कि उनकी सरकार दोबारा से पंजाब में बनने पर लोगों को इंसाफ दिया जाएगा।
विज्ञापन

रखड़ा ने कहा कि जिस कांग्रेस ने पिछले 50 और अब दो सालों में लोगों के लिए कुछ नहीं किया, लेकिन अब लोग जान चुके हैं कि कांग्रेस केवल झूठ बोल सकती है। कभी भी विकास नहीं कर सकती है। इस मौके पर उनके साथ अकाली नेता सुरजीत सिंह अबलोवाल, जसपाल सिंह बिट्टू चठा, भुपिंदर सिंह, हरजिंदर सिंह, मलकीत सिंह, हरविंदर सिंह, मालविंदर सिंह, परमजीत सिंह पम्मा, रजिंदर सिंह विर्क आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें