फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मक्की बीजने वाले किसानों के खेत में मात्र 10 हजार रूपये में लगेगा ड्रिप इरीगेशन सिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पटियाला। सरकार की फ्लैगशिप योजना तंदुरुस्त पंजाब के तहत स्वच्छ वातावरण उपलब्ध करवाने और पंजाब को एक बार फिर से हरा भरा बनाने के लक्ष्य से भूमिगत जलस्तर को बनाए रखने के उद्देश्य से धान के स्थान पर मक्की की फसल को उत्साहित किया जा रहा है। इसी योजना के तहत पटियाला जिले में मक्की बीजने वाले किसानों के खेत में मात्र 10 हजार रुपये में ड्रिप इरीगेशन सिस्टम लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

मिनी सचिवालय में कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित की गई समीक्षा बैठक में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर शौकत अहमद परै ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से जिले में मक्की अधीन रकबा बढ़ाने के लिए किसानों को प्रति एकड़ मात्र 10 हजार रुपये के खर्च पर ड्रिप इरीगेशन सिस्टम लगाया जा रहा है। जबकि इसकी कीमत एक लाख 20 हजार रुपये प्रति एकड़ है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार प्रति एकड़ एक लाख 10 हजार रुपये की सब्सिडी दे रही है। इसके लिए किसानों से आवेदन लिए जा रहे हैं। इच्छुक किसान भूमि संरक्षण अधिकारी अथवा मुख्य कृषि अधिकारी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। आगे बताया कि इसके अलावा पटियाला जिले में धान के स्थान पर मक्की की बिजाई करने पर 23 हजार 500 रुपये प्रति हैक्टेयर का अनुदान भी दिया जा रहा है। हालांकि यह योजना अभी 400 एकड़ रकबे पर ही लागू की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें