फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज में रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
‘तुम्हें कठुआ कांड से क्या लेना, लेक्चर लगाओ’
विज्ञापन

कॉलेज परिसर में रैली निकालकर छात्राओं ने प्रिंसिपल पर लगाए गंभीर आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
सरकारी गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने बुधवार को कठुआ में बच्ची से दुराचार के बाद हत्या के विरोध में कैंपस में रोष रैली निकाली। इस दौरान छात्राओं ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
आंदोलनकारी छात्रा हरजिंदर कौर ने आरोप लगाया कि वह कालेज के बाहर भी रैली निकालती चाहती थीं। प्रिंसिपल ने इसकी अनुमति उन्हें नहीं दी और कालेज का मेन गेट बंद कर दिया। इस पर मजबूरन रैली कालेज कैंपस के अंदर तक ही सीमित रखी गई। छात्रा ने यह भी आरोप लगाया कि प्रिंसिपल ने कहा कि तुम लोगों ने इस मामले से क्या लेना है, तुम लोग अपने लेक्चर लगाओ। लेकिन जब सभी छात्राएं न मानीं, तो प्रिंसिपल ने कालेज कैंपस अंदर ही रैली निकालने की अनुमति दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया कि जो लड़कियां कालेज के हास्टल में रहती हैं, उनके अगले दो दिन बाहर निकलने पर रोक लगा दी गई है। गौरतलब है कि बाद दोपहर ढाई बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक हास्टल में रहने वाली लड़कियां हास्टल से बाहर जा सकती हैं। उधर प्रिंसिपल डा. चिरंजीव कौर ने छात्राओं के इस आरोप को गलत बताया। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें छात्राओं की रैली से एतराज था, तो वह क्यों इसे निकालने की इजाजत देतीं। प्रिंसिपल ने कहा कि हास्टल से निकलने पर पाबंदी 20 अप्रैल को होने वाले बंद के मद्देनजर लगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें