घर में लगी आग, लाखों का सामान राख
राजपुरा।
पंजाबी कालोनी स्थित एक घर की पहली मंजिल पर बने चौबारे में अचानक आग लग गई। इससे घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
घर के मालिक राजीव गर्ग ने बताया कि बुधवार सुबह 7 बजे जैसे ही उन्हें पता चला कि घर के चौबारे में आग लग गई है उन्होंने फौरन फायर ब्रिगेड को सूचित किया। फायर ब्रिगेड इंचार्ज गुरचरण सिंह ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक चौबारे में रखा डबल बेड, घर में बना पूजा घर किताबें व अन्य सामान जलकर राख हो गया। राजीव गर्ग ने बताया कि आग ऊपरी मंजिल पर लगने से नीचे रहने वालों का बचाव हो गया।