फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने बढ़ाई ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला में बारिश ने बढ़ाई सर्दी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
शहर में सोमवार सुबह बिजली चमकने के बाद पड़ी बारिश ने एक बार फिर से ठंड बढ़ा दी है। बारिश से तापमान सामान्य से चार डिग्री लुढ़क गया। इससे लोग ऊनी वस्त्रों में नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन

शहर में रविवार से ही मौसम ने अपने मिजाज बदल लिए थे। दोपहर करीब एक बजे बादल छा गए। हालांकि बाद में दोबारा से धूप खिल गई थी, लेकिन बीच-बीच में बादल भी छा रहे थे। देर रात बारिश भी पड़ी। सोमवार सुबह 7 बजे घने बादल छाने से बिजली चमकने लगी। इसके कुछ देर के बाद बारिश पड़ने लगी। बारिश कुछ समय ही पड़ी। बाद में दिन भर बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे से शाम तक 12 मिलीमीटर बारिश पड़ी। शहर का अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें