फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजिंदरा में अब तक ब्लैक फंगस के 15 मरीजों का आपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए सरकारी राजिंदरा अस्पताल का ईएनटी विभाग आशा की किरण बनकर उभरा है। सरकारी मेडिकल के प्रिंसिपल डॉ. राजन सिंगला के मुताबिक अब तक राजिंदरा में ब्लैक फंगस के 15 मरीजों के ऑपरेशन किए गए है। एडवांस एंडोस्कोपिक सर्जरी जरिये 12 मरीजों की आंख को सफलतापूर्वक बचाया गया, जबकि तीन मरीजों की जान बचाने के लिए आंख निकालनी पड़ी। वहीं, सात मरीजों को इलाज पूरा होने और नियमित फॉलो अप के बाद छुट्टी दे दी गई है। इसके अलावा राजिंदरा अस्पताल में 12 ब्लैक फंगस के मरीजों का फिलहाल इलाज चल भी रहा है।
विज्ञापन

डॉ. सिंगला ने बताया कि ब्लैक फंगस के मरीजों की ऑपरेशन से पहले और बाद में देखरेख मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ. सीबिया के नेतृत्व में हो रही है। साथ ही बताया कि राजिंदरा के आइसोलेशन वार्ड में कोविड पॉजिटिव ब्लैक फंगस मरीजों की सर्जरी के लिए एक नया ईएनटी ऑपरेशन थियेटर स्थापित किया जा रहा है, जो नवीन उपकरणों से लैस होगा और इसके लिए स्टाफ की भी तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें