फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 21 दिनों में 14 मरीजों की मौत अस्पतालों में पहुंचने के 24 घंटे के अंदर हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। जिले में एक जनवरी से लेकर अब तक 47 कोविड मरीजों की मौत हो चुकी है। खास बात यह है कि मरने वालों में 14 मरीजों की मौत अस्पतालों में पहुंचने के 24 घंटे के अंदर ही हो गई। सिविल सर्जन डा. प्रिंस सोढ़ी ने इसे गंभीर बताया है। उन्होंने कहा कि इसका एक बड़ा कारण कोविड मरीजों का लापरवाह रवैया है। उन्होंने कहा कि जैसे ही मरीज को अपने में कोविड के लक्षण दिखे, तो तुरंत डाक्टरी सलाह लें। क्योंकि देरी से अस्पतालों में इलाज के लिए आना जानलेवा हो सकता है। खास तौर से गंभीर बीमारियों के मरीज और बुजुर्ग तो इस बात का विशेष ध्यान रखें। लक्षण दिखने पर तुरंत कोरोना का टेस्ट कराएं और बाद में जरूरत पडने पर अस्पताल में दाखिल होकर जरूरी उपचार भी कराएं।
विज्ञापन

सीएमओ ने माना कि शूगर, कैंसर, किडनी, सांस, दिल की बीमारियां, हाइपरटेंशन के मरीजों को कोरोना ज्यादा प्रभावित कर रहा है। इसलिए ऐसे मरीजों को ज्यादा सुचेत रहने की जरूरत है। आगे कहा कि जिले में कोविड मरीजों के आंकड़े लगातार बढ़ने से पीड़ित मरीजों की मौतों की गिनती भी बढ़ रही है। मौतों का ज्यादातर कारण मरीजों का अन्य बीमारियों के साथ पीड़ित होना और देरी से रिपोर्ट करना है। उधर शुक्रवार को जिले में प्राप्त 2571 कोविड रिपोर्टों में से 381 केस कोविड पाजिटिव पाए गए हैं। जिनमें से पटियाला शहर से 181, नाभा से 9, समाना से 15, राजपुरा से 39, ब्लाक भादसों से 25, ब्लाक कौली से 12, ब्लाक हरपालपुर से 28, ब्लाक कालोमाजरा से 33, दूधनसाधां से 15 और ब्लाक शुतराणा से 23 केस पाए गए हैं। शुक्रवार को जिले में चार और कोविड पाजिटिव मरीजों की मौत होने कारण मौतों की कुल गिनती 1411 हो गई है। वहीं आज जिले में 13844 नागरिकों की ओर से कोविड वैक्सीन के टीके लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें