फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावरकाम मीटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
धान सीजन में दिन में 12 घंटे मिले बिजली की सप्लाई
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन ने पावरकॉम अधिकारियों से की बैठक
सीजन से पहले तारों, ट्रांसफार्मरों की मेनटेंस करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
भारतीय किसान यूनियन एकता (डकौंदा) ने प्रदेश प्रधान बूटा सिंह बुर्जगिल की अगुवाई में हेडऑफिस में पावरकॉम अधिकारियों से बैठक की। मौके पर यूनियन ने धान सीजन के दौरान किसानों को दिन में 12 घंटे बिजली सप्लाई देने की मांग की। साथ ही और कई मांगें उठाई गईं। जवाब में पावरकॉम अधिकारियों ने सारी मांगों को जल्द पूरा करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

बैठक में यूनियन ने मांग की कि आने वाले पैडी सीजन में बिजली की दिन में 12 घंटे सप्लाई दी जाए। खराब पड़े ट्रांसफार्मर 24 घंटे में बदले जाएं, धान सीजन से पहले तारों, ट्रांसफार्मरों की देखरेख, घरों में बिजली के बाहर निकाले गए मीटरों की संभाल की जिम्मेदारी पावरकॉम की हो। साथ ही मांग की कि गरीब व छोटे किसानों को बिना खर्चे के कनेक्शन, नया कनेक्शन लगाने के समय खास कंपनी की मोटर की शर्त को खत्म करने, नए कनेक्शन देने के किसी भी तरह के कोटे को खत्म करने, मोटरों पर बिजली के मीटर न लगाने, वीडीएस स्कीम में प्रति हार्स पावर 1200 रुपये, टेक्निकल स्टाफ की कमी पूरी करने, आबादकारों के बिजली मोटरों के कनेक्शन उनके नाम करने व अन्य मांगों के बारे में भी इस बैठक में विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने सारी मांगों को तर्कसंगत माना और जल्द ही पूरा करने का भरोसा दिलाया। मीटिंग में जत्थेबंदी की ओर से प्रदेश महासचिव जगमोहन सिंह, प्रदेश उप प्रधान गुरमीत सिंह भट्टीवाल, प्रदेश उप प्रधान गुरदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें