मोदी कॉलेज ने जीती कुश्ती चैंपियनशिप
पंजाबी यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज कुश्ती चैंपियनशिप में दिखाया दम
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
मुल्तानी मल मोदी कॉलेज के खिलाड़ियों ने पंजाबी यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज कुश्ती चैंपियनशिप (लड़के) जीत ली है। चैंपियनशिप का आयोजन सरकारी बरजिंदरा कॉलेज फरीदकोट में किया गया। इस मुकाबले मे विभिन्न कॉलेजों की 30 टीमों ने हिस्सा लिया।
ग्रीको कुश्ती मुकाबलों में मोदी कॉलेज के खिलाड़ियों ने सरकारी बरजिंदरा कॉलेज फरीदकोट की टीम को हराकर पहला स्थान हासिल किया। फ्री स्टाइल कुश्ती मुकाबलों में कॉलेज की टीम दूसरे स्थान पर रही। ओवरऑल चैंपियनशिप पर मोदी कॉलेज की टीम ने कब्जा किया।
विजेताओं के कॉलेज पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। कॉलेज के डीन स्पोर्ट्स डा. गुरदीप सिंह संधू ने बताया कि इन मुकाबलों में प्रदीप सिंह, बलजिंदर सिंह, गुरमीत सिंह, बिक्रम, पंकज कुमार ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। कॉलेज के खेल विभाग के प्रमुख प्रोफेसर निशान सिंह ने बताया कि फ्री स्टाइल कुश्ती में बलजिंदर सिंह और गुरप्रीत सिंह ने गोल्ड मेडल जीता।
फोटो नंबर-09पीटीएल01पी
कैप्शन-पटियाला के मोदी कालेज के कुश्ती चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ी प्रिंसिपल के साथ।