फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची से रेप का आरोपी पुलिस रिमांड पर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्ची से रेप का आरोपी मकान मालिक रिमांड पर
विज्ञापन

पुलिस ने जज रनदीप कुमार की अदालत में पेश किया
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
तीन साल की बच्ची साथ रेप करने के आरोपी मकान मालिक सुरिंदर कुमार उर्फ फौजी को पुलिस ने शनिवार को सिविल जज जूनियर डिवीजन रनदीप कुमार की अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपी को दो दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। गौरतलब है कि थाना बख्शीवाला पुलिस ने आरोपी मकान मालिक के खिलाफ रेप और सेक्शन 3, 4 पासको एक्ट 2012 के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पीडित बच्ची व उसका परिवार आरोपी सुरिंदर कुमार उर्फ फौजी (35) के मकान में एक कमरे में करीब एक महीने से किराये पर रह रहा था। वीरवार को रोजाना की तरह बच्ची की मां लोगों के घरों में काम करने चली गई और पिता दिहाड़ी पर चला गया। पीछे से शराब के लती मकान मलिक ने बच्ची के साथ रेप किया, जिसे बच्ची के भाई ने देख लिया। जब मां घर पहुंची, तो बच्ची के बार-बार बेहोश होने पर लड़के से पूछा कि क्या उसने अपनी छोटी बहन को मारा है। इस पर लड़के ने बताया कि उसके साथ तो मकान मालिक गलत काम कर रहा था। देर रात मामला पुलिस तक पहुंचा और शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी मकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक बच्ची के साथ रेप की पुष्टि हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें