फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल से लेह रवाना हुई वायुसेना की महिला अफसरों की टीम

Sun, 13 Jul 2014 10:31 PM IST
पठानकोट ।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय वायुसेना की महिला अधिकारियों की नौ सदस्यों वाली टीम रविवार को साइकिल से लेह की साहसिक यात्रा के लिए रवाना हुई। पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन से एयर आफिसर कमाडिंग ने झंडी दिखाकर टीम को रवाना किया। टीम तीन चरणों में पठानकोट से लेह की दुर्गम 15 सौ किलोमीटर की यात्रा तय करेगा।
विज्ञापन


लेह के लिए रवाना होने से पूर्व टीम में शामिल महिला अफसरों ने इसकी ट्रेनिंग ली थी। उन्हें लेह के तापमान में खुद को सुरक्षित रखने का भी प्रशिक्षण दिया गया। यह टीम पहले चरण में पठानकोट से मनाली के पालचम तक की साइकिल यात्रा तय करेगी।

बाद में अगले चरण के तहत टीम पालचम से लेह के लिए आगे बढ़ेगी। अंतिम चरण में टीम लेह के दुर्गम क्षेत्र की दूरी तय कर अपनी मंजिल तक पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि यात्रा का उद्देश्य महिलाओं को सेना के प्रति आकर्षित करने के अलावा लोगों को एक-दूसरे को साथ लेकर साहस के साथ काम करने की क्षमता को बढ़ाने का संदेश देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें