फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुग्गियां ध्वस्त करने का विरोध

Sat, 12 Jul 2014 10:31 PM IST
पठानकोट ।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के खड्डी पुल स्थित रड्डा इलाके  में अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत झुग्गियां हटाने की कार्रवाई का विरोध शुरू हो गया है। कार्रवाई से प्रभावित झुग्गियों में रहने वाले परिवारों ने आरोप लगाया है कि उन्हें बगैर नोटिस के ही कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


सतपाल पुत्र खजान सिंंह ने आरोप लगाया है कि नगर निगम व गोपाल धाम गोशाला की ओर से उनके साथ अन्याय किया गया है। बिना नोटिस दिए की गई कार्रवाई से वे बेघर हो गए हैं। 

पिछले करीब 40 वर्षों से इस स्थान पर 35 परिवार झुग्गियाें में रह रहे हैं। यह स्थान 15 कनाल 19 मरले में फैला हुआ है। नगर निगम बनने पर यह स्थान निगम क्षेत्र में शामिल कर लिया गया। तभी से निगम की ओर से झुग्गियाें को हटाने पर जोर दिया जा रहा है। इसके चलते करीब 9 झुग्गी मालिकों ने 16 सितंबर 2011 को सिविल जज जूनियर डिवीजन की कोर्ट से निगम की कार्रवाई के खिलाफ स्टे लिया था।
विज्ञापन


काबिलेगौर है कि दो नबंवर 2011 को जब यहां गौशाला बनी तो नगर निगम व गौशाला प्रधान ने झुग्गियां हटाने को लेकर कार्रवाई के लिए कोर्ट की शरण ली। हालांकि 17 अगस्त 2013 को अदालत द्वारा उनकी अर्जी खारिज कर दी गई। तब से मामले में झुग्गी मालिकों का स्टे बरकरार है।

झुग्गी मालिकों के पक्ष में एडवोकेट ज्योति पाल का कहना है कि बिना नोटिस के झुग्गियाें को हटाने की कार्रवाई गैरकानूनी है। वहीं गौशाला प्रधान विजय पासी का कहना है कि उनका उद्देश्य झुग्गियाें को हटाना नहीं है। वे तो झुग्गियाें में रहने वालों को कहीं दूसरे स्थान पर विस्थापित करने के पक्ष में हैं। इसमें लिह उन्होंने सरकार से अपील भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें