कारगिल युद्ध में शहादत देने वाले वीर चक्र विजेता सूबेदार निर्मल सिंह को रविवार को आयोजित उनके 15वें श्रद्धांजलि समारोह में श्रद्धांजलि दी गई। मार्केट कमेटी काहनूवान के पूर्व चेयरमैन जगरूप सिंह सेखवां की अध्यक्षता में पुराना शाला स्थित शहीद के नाम पर निर्मित पेट्रोल पंप पर आयोजित कार्यक्रम में निर्मल सिंह के परिजनों को भी सम्मानित किया गया।
जिला प्लानिंग बोर्ड की चेयरपरसन नीलम महंत कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित हुईं। इनके अतिरिक्त शहीद की पत्नी मंजीत कौर, बेटा मलकीत सिंह, शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद के महासचिव कुंवर रविन्द्र सिंह विक्की, जिला एनआरआई सभा के अध्यक्ष एनपी सिंह, डीएसपी कुलदीप सिंह, वन विभाग पंजाब के पूर्व वाइस चेयरमैन रजिन्द्र बिट्टा, 13 सिख यूनिट के सूबेदार करतार सिंह आदि ने विशेषातिथि के तौर पर उपस्थित हुए।
नीलम महंत ने कहा कि जिला गुरदासपुर शहीदों की जन्म भूमि है।
इसके कण-कण में शहादत का जज्बा है। शहीद सूबेदार निर्मल सिंह जैसे शूरवीरों के अदम्य साहस से देश की भावी पीढ़ी हमेशा प्रेरणा लेती रहेगी। जगरूप सिंह सेखवां ने कहा कि जो राष्ट्र अपने शहीदों को भुला देता है, उनका अस्तित्व हमेशा के लिए समाप्त हो जाता है। मुख्यातिथि ने शहीद के परिजनों सहित 12 अन्य शहीद परिवारों को शाल भेंट करके सम्मानित किया।
इस अवसर पर सूबेदार शक्ति पठानिया, कैप्टन प्रीतम सलारिया, कमल ज्योति, कमलजीत चावला, डा.दीपक मट्टू, सूबेदार मेजर मदन लाल शर्मा, सूबेदार शाम सिंह, कैप्टन सेवा सिंह, जोगा सिंह, कुलबीर सिंह, मनिन्द्र सिंह, सूबेदार कुलवंत सिंह, शिवांग महाजन, हंस राज आदि उपस्थित थे।