फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल से लेह यात्रा करेंगी वायु सेना की नौ महिला अधिकारी

Sun, 06 Jul 2014 10:34 PM IST
पठानकोट।
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने बुलंद हौसलों के साथ वायु सेना की नौ महिला अधिकारी साइकिल से साहसिक लेह यात्रा पर निकलेंगी। उनकी यात्रा पठानकोट से 13 जुलाई को शुरू होगी। यात्रा पर जाने वाली टीम में शामिल महिला अफसरों का कहना है कि 1600 किमी के इस कठिन सफर का एक उद्देश्य महिलाओं को सेना से जोड़ने के लिए उन्हें प्रेरित करना भी है।
विज्ञापन


प्रस्तावित यात्रा के संबंध में जानकारी देते हुए वायु सेना के जेडब्ल्यूओ अधिकारी व कोच केएस सागबन ने बताया कि यात्रा पर जाने वाली वायु सेना की महिला अधिकारियों की टीम तैयार कर ली गई है। यह टीम लेह में इंडियन एडवेंचर फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेगी। टीम का नेतृत्व विंग कमांडर भावना मेहरा करेंगी। भावना ने बताया कि उनकी टीम में एक महिला डॉक्टर भी शामिल है।

उनकी इस यात्रा का उद्देश्य महिलाओं को सेना से जोड़ने के लिए उन्हें प्रेरित करना भी है। वह चाहती हैं कि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं भारतीय सेना में भर्ती होकर देश का गौरव बढ़ाएं। इस यात्रा से पहले तैयारी के तहत उनकी टीम अभ्यास में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें