फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में घुसकर मारपीट, नकदी उड़ाई

Mon, 14 Oct 2013 10:46 PM IST
पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के खानपुर में सोमवार को दिनदहाड़े हथियारों से लैस करीब एक दर्जन अज्ञात युवकों ने एक करियाना एवं डिपो में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और गल्ले से 15 हजार रुपये निकालकर भाग गए। बदमाशों ने दुकानदार अनिल के साथ मारपीट भी की। मोहल्ला खानपुर के सुजानपुर रोड पर हुई इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


अनिल ने बताया कि दुकान और डिपो का मालिक उसका भाई अमित है जो घर गया था। करीब चार बजे जब वह एक ग्राहक को सौदा दे रहा था तभी करीब एक दर्जन युवक हथियारों के साथ दुकान पर आ धमके और मारपीट करना शुरू कर दी। इसके बाद दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की।

अनिल ने बताया कि बदमाशों ने सोडे की बोतलें तोड़ दीं और अंदर रखा राशन भी बिखेर दिया। इसके बाद युवकों ने गल्ले में रखी 15 हजार रुपये नकदी निकाल ली। अनिल ने बताया कि बदमाशों में से चार युवकों को उसने पहचान लिया है जिनमें से तीन युवक कबीर कॉलोनी के हैं और एक युवक गांव कोठे का है।
विज्ञापन


अनिल ने बताया कि ये लोग अक्सर जुआ खेलते दिखाई देते हैं और लोगों से मारपीट करते हैं। बाकी युवकों की पहचान नहीं हो पाई। मौके पर मौजूद सरपंच बलविंदर कुमार ने कहा कि जिन लोगों ने हमला किया है वे अक्सर इस इलाके में लोगों से मारपीट करते हैं। दुकान मालिक ने वारदात की सूचना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें