फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक किलो चरस समेत हिमाचल वासी काबू

Mon, 14 Oct 2013 10:42 PM IST
पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
 पुलिस ने एक किलोग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पकड़ी गई चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में पौने एक लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले का निवासी है। आरोपी हिमाचल में ही मादक पदार्थों की तस्करी करता था। पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू कर दी है ताकि अंतरराज्यीय तस्करी के गिरोह तक पहुंचा जा सके।
विज्ञापन


मालूम हो कि कुछ दिन पहले सदर पुलिस ने भी मीरथल के पास पांच किलोग्राम चरस के साथ हिमाचल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। जानकारी के मुताबिक थाना डिवीजन नं.2 की पुलिस ने गश्त के दौरान सैली कुलियां के पास एक व्यक्ति को रुकने का इशारा किया तो वह खिसकने लगा।

पुलिस पार्टी ने उसे पकड़कर तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके पास से बैग में एक किलोग्राम चरस बरामद की गई। पूछताछ में उसकी पहचान हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की तीसा तहसील के गांव कथलौर निवासी रोशन लाल के रूप में हुई।  पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में पौने एक लाख है। पुलिस के मुताबिक आरोपी हिमाचल प्रदेश से चरस लाकर उसे पंजाब में बेचने के लिए जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें