फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनोद खन्ना ने लिया बजरंगबली का आशीर्वाद

Tue, 15 Apr 2014 10:54 PM IST
पठानकोट ।
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरदासपुर सीट से अकाली-भाजपा उम्मीदवार विनोद खन्ना ने मंगलवार को हनुमान का आशीर्वाद लेने के लिए हनुमान मंदिर पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ सैंकड़ों अकाली-भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। खन्ना ने बजरंग बली से हल्के की खुशहाली व विकास के लिए दुआ मांगी।
विज्ञापन



विनोद खन्ना ने कहा कि उनका मिशन चुनाव जीतने के बाद हल्के में रोजगार स्थापित करना है। बेरोजगारी को खत्म करेंगे और ज्यादा से ज्यादा रोजगार के अवसर पैदा करेंगे। इसके पीछे उनकी मंशा है कि जिला पठानकोट, गुरदासपुर व इसके आसपास के क्षेत्रों के नौजवानों को रोजगार के लिए अपने घरों से बाहर न जाना पड़े।

उन्हाेंने कहा कि वह जिस मिशन के लिए इस हल्के में चुनाव लड़ रहे हैं, चुनाव जीतने के बाद इसे पूरा करेंगे, ताकि लोगों की अधिक से अधिक सेवा कर सके। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि जिला गुरदासपुर व पठानकोट के लोग अपने वोट का सही इस्तेमाल कर उन्हें भारी मतों से जीत दिलाएंगे और भाजपा को सता में लाएंगे।वह गांव-गावाें जाकर लोगों की समस्याओं को सुन रहे है, जिन्हें पहल के आधार पर हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा उन्हें भी विश्वास दिया जा रहा है कि वह उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके मिशन को पूरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें