फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खन्ना को झेलनी पड़ी समर्थकों की नाराजगी

Thu, 03 Apr 2014 10:39 PM IST
बटाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरदासपुर सीट से अकाली भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी व फिल्म स्टार विनोद खन्ना ने अपना चुनाव प्रचार तेज करते हुए वीरवार को यहां चुनाव दफ्तर का उद्घाटन किया। इससे पहले विनोद खन्ना का बटाला में पहुंचने का समय 11 बजे तय हुआ था, लेकिन तय समय से खन्ना काफी लेट पहुंचे। इससे अकाली नेता लखबीर सिंह लोधीनंगल और अन्य वर्कर भड़क उठे। उन्होंने खन्ना के समक्ष अपनी नाराजगी जताई।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान करीब 69 अकाली सरपंच, पार्षद व समर्थक विनोद खन्ना का इंतजार करते नजर आए। इस दौरान मौके पर पहुंचने के बाद विनोद खन्ना ने विधानसभा क्षेत्र बटाला के इंचार्ज लखबीर सिंह लोधीनंगल और अन्य कार्यकर्ता नाराजगी को शांत कराया। विनोद खन्ना ने अपने लेट आने का कारण प्रोग्राम के तय की गई समय सीमा का पता न होना बताया।

साथ ही आगे से ऐसा न होने का आश्वासन भी दिया। अपने दफ्तर का उद्घाटन करने के बाद विनोद खन्ना ने कहा कि  अभी तक प्रताप बाजवा ने पांच साल से गुरदासपुर क्षेत्र की कोई सुध नहीं ली। गुरदासपुर की जनता अपने आप को लुटा हुआ महसूस कर रही है।
विज्ञापन


विनोद खन्ना ने बटाला की जनता से उन्हें एक ओर मौका देने की अपील की। इस मौके पर नगर परिषद बटाला के पूर्व प्रधान जतिंदर कल्याण, हरिंदर सिंह, जसबीर सिंह नीटा, कुलवंत सिंह, रजवंत टोनी, बलबीर बिट्टू, हीरा, जोगिंदर सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें