फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशय था कि पार्टी टिकट देगी या नहीं : खन्ना

Sat, 05 Apr 2014 10:47 PM IST
गुरदासपुर ।
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरदासपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार विनोद खन्ना को भी इस बात को लेकर संशय था कि पार्टी उन्हें इस बार टिकट देगी या नहीं। उन्होंने शनिवार को कहा कि पार्टी ने आखिरकार उन्हें इसके योग्य समझकर जनता की भावनाओं का कद्र किया है।
विज्ञापन


दावा किया कि यदि चुनाव में जनता ने उन्हें जीतने का मौका दिया तो जो काम पिछले पांच साल में नहीं हुआ उसे वे एक साल में कर दिखाएंगे। शनिवार को पार्टी के नेताओं और वर्करों की बैठक में विनोद खन्ना अपने चिरपरिचित अंदाज में नजर आए। उन्होंने चुनावी माहौल में फिल्मी संवाद भी दोहराने से गुरेजन नहीं किया और बड़े ही बेबाकी से कांग्रेस पर तीख प्रहार किया।

विनोद खन्ना ने कहा कि टिकट न मिलने से पहले मुझे भी इस बात को लेकर संशय था कि पार्टी उन्हें मैदान में उतारेगीी या नहीं। कहा कि विनोद खन्ना ने कहा कि गुरदासपुर मेरे दिल में बसता है। ऐसे में जनता से धोखेबाजी का तो सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनना तय है।
विज्ञापन


यदि ऐसा हुआ तो भारत का विश्व भर में सम्मान बढ़ेगा। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश जनरल सचिव राकेश राठोर, जिला प्रधान रमेश शर्मा, बटाला के जिला प्रधान सुरेश भाटिया,बाल कृष्ण मित्तल, जिला महासचिव विजय वर्मा, नीलम महंत, वीरावली, राजिंदर बिट्टा, मीडिया प्रभारी राकेश कुमार आदि मौजूद थे।

कांग्रेस में नहीं जाएंगे न सर्मथन देंगे सलारिया : खन्ना
गुरदासपुर । भारतीय जनता पार्टी में किसी भी प्रकार की गुटबाजी नहीं है। स्वर्ण सलारिया को लेकर चल रही चर्चाओं पर पार्टी के लोगों को ध्यान देने की जरूरत नहीं है। सलारिया पूरी तरह से हमारे साथ हैं। वे न तो कांग्रेस में जाएंगे और न ही समर्थन देंगे। यह विचार गुरदासपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे सिने स्टार व भाजपा उम्मीदवार विनोद खन्ना के हैं।

वे शनिवार को ब्लाक तथा बूथ लेवल के वर्करों की मीटिंग के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि स्वर्ण सलारिया हमसे रूठे नही हैं। मेरी खुद सलारिया से बात हुई है। वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में शुमार हैं। वे पार्टी के फैसले को ही अपना फैसला मानते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सांसद ने गुरदासपुर को पिछड़ा हुआ बना दिया है।

खन्ना ने कहा कि गुरादसपुर एक टूरिज्म हब है और वे यहां पर उसका विकास करेेंगे। नशे की गिरफ्त में धंसते पंजाब पर चिंता प्रकट करते हुए खन्ना ने कहा कि यह एक गंभीर मसला है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के संबंध में कहा कि अतिउत्साह के कारण इस ल से जुड़े नेताओं को जनता की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें