फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नब्बे में पंद्रह साइकिलें निकलीं खराब

Wed, 05 Feb 2014 11:59 PM IST
पठानकोट।
विज्ञापन
विज्ञापन
माई भागो योजना के तहत एक सरकारी स्कूल में छात्राओं को खराब साइकिलें वितरित कर दी गईं। कई साइकिलों में न तो पैंडल थे, न टायरों में हवा थी। कई जगहों से नट-बोल्ट तक निकल चुके थे।
विज्ञापन


इन खराब साइकिलों के बारे में छात्राओं ने स्कूल प्रबंधक को अवगत भी करवाया लेकिन कोई हल नहीं निकला। बुधवार दोपहर ढाकी रोड स्थित दीपक पड्डा सरकारी हाईस्कूल में छात्राओं को 90 साइकिलें वितरित की जानी थी। विधायक अश्वनी शर्मा ने छात्राओं को साइकिलें बांटी।

बाद में देखा गया तो 90 में से 15 साइकिलें ऐसी थीं जो किसी भी हालत में चलने लायक नहीं थीं। स्कूल प्रशासन को इस संबंधी पता होने के बावजूद खराब साइकिलें छात्राओं को दी गईं।
विज्ञापन


जब छात्राओं ने इसकी शिकायत की तब भी उन्हें ये कहकर टाल दिया गया कि सरकार की ओर से ऐसी ही साइकिलें आई हैं। हालांकि, बाद में छात्राओं के परिजनों ने इस मामले को शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने की बात कही तब जाकर साइकिलों को ठीक करवाया गया।
विज्ञापन


स्कूल के प्रिंसिपल ताराचंद ने बताया जो साइकिल खराब पाए गये उन्हें ठीक करवा दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें