फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करों की तलाश में कानवां में दबिश

Sun, 01 Jun 2014 11:08 PM IST
पठानकोट ।
विज्ञापन
विज्ञापन
नशाखोरी पर अंकुश और ड्रग तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस की ओर से शुरू अभियान रविवार को भी जारी रहा। रविवार को पुलिस ने कानवां थाना क्षेत्र के गांवों में छापामारी कर तस्करों की तलाश की।
विज्ञापन


हालांकि इस मामले में पुलिस को एक बार फिर नाकामी हाथ लगी। पुलिस की टीम को छापामारी और तलाशी के दौरान न तो कोई तस्कर पकड़ में आया और न ही तस्करों के किसी ठिकाने का भंडाफोड़ हो सका।

डायरेक्टर जनरल आफ पुलिस के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान का नेतृत्व एसएसपी राकेश कौशल कर रहे हैं। जिले की पुलिस टीम में शामिल करीब 125 मुलाजिमों ने घेराबंदी कर थाना कानवां के अधीन आते गांव सुंदरचक्क में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को कोई भी अपत्तिजनक सामग्री हाथ नहीं लगी। न ही कोई संदेहास्पद व्यक्ति मिला।
विज्ञापन

अब तक दर्ज हुए 36 मामले
जिले में पुलिस की ओर से अभियान की शुरुआत 20 मई से की गई थी। अब तक इस अभियान के दौरान जिले में अब तक कुल 36 मुकदमे दर्ज किए गए। इसें पुलिस ने एनडीपीसी एक्ट के तहत 17 केस दर्ज कर 16 व्यक्तियों कोे काबू किया। वहीं एक्साइज एक्ट के तहत 19 मुकदमे दर्ज कर 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


एसएसपी राकेश कौशल ने कहा है कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए जनता का सहयोग जरूरी है। यदि जनता साथ दे तो ड्रग तस्करों पर शिकंजा कसा जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें