फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार की हत्या के आरोप में सात पर केस

Fri, 06 Dec 2013 10:49 PM IST
बटाला
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगढ़ चूड़ियां पुलिस ने दुकानदार की गोली मारकर हत्या करने के मामले में सात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार हैं। कत्ल का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है। मालूम हो कि वीरवार रात को कस्बा फतेहगढ़ चूड़ियां के दुकानदार सुरजीत सिंह खालसा की साइकिल पर आए हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। मृतक की फतेहगढ़ चूड़ियां के रविदास चौक पर स्पेयर पार्ट्स की दुकान है।
विज्ञापन


शुक्रवार को इस संबंध में डीएसपी किरपाल सिंह और एसएचओ जगजीत सिंह चाहल ने बताया कि मृतक के बेटे गुरबीर सिंह के बयानों पर सात लोगों जिसमें सर्बजीत सिंह, नरिंदर सिंह, गुरमेज सिंह, सुखदेव सिंह, महलदीप सिंह सभी गांव बेरियांवाल के वासी, सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 302,120,बी ,148,149 आईपीसी तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी आरोपी फरार हैं।

आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस को दिए बयान में मृतक के बेटे गुरबीर सिंह ने बताया कि उसके पिता का गांव बेरियांवाल में जमीन को लेकर उक्त लोगाें के साथ बटाला अदालत में 24 कनाल 13 मरले का केस चलता था और यह केस उसके पिता के पक्ष में हो गया था। इस बात से खफा होकर उक्त व्यक्ति उनके परिवार को धमकियां दे रहे थे।
विज्ञापन


डीएसपी किरपाल सिंह चाहल ने बताया कि दुकानदार के कत्ल में नामजद सात लोगों में से सुखदेव सिंह पहले से ही अपने भाई के कत्ल के आरोप में जेल में हैं जबकि नरिंदर सिंह इसी कत्ल केस में पीओ है। उन्होंने कहा कि जल्द आरोपी पुलिस हिरासत में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें