कांग्रेस किसान ओर खेत मजदूर सेल के जिला चेयरमैन अमित मंटू ने गांव फिरोजपुर कलां की दाना मंडी का दौरा किया।
उन्होंने
किसानों व आढ़तियों से बात करने के बाद कहा कि धान की फसल में 18 प्रतिशत
तक नमी होने पर किसी भी किसान की पैसे की कोई कटौती नहंी होने देंगे।
उन्होंने कहा कि नमी के नाम पर किसानों से लूट हो रही है । इसे किसी भी
कीमत पर बर्दाशत नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पहले ही किसानों
को बासमती धान का उचित समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा और जो धान पिछली बार तीन
हजार रुपये में बिका था, इस बार उसे 1100 रुपये में बेचना पड़ रहा है।
इससे किसान को भारी आर्थिक हानि उठानी पड़ रही है।
पंजाब का किसान
पहले की कर्ज के बोझ के नीचे दवा हुआ है और समर्थन मूल्य में भारी कटौती ने
किसान की कमर तोड़ कर रख दी है। खेत मजदूरों की हालत भी बहुत खराब है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसान सेल को किसानों के हक के लिए जो भी लडाई
लडनी पड़ी वह लड़ेंगे। इस मौके पर राम सिंह , रविन्द्र बोबी, गुरनाम सिंह,
प्रवीण, वरिन्द्र, सुरिन्द्र पाल, सुंदर यादव, बंटी, जीवन कुमार, राजेश
शर्मा, विक्की उपस्थित थे।