मोहल्ला रामनगर में सीवरेज युक्त पानी आने के विरोध में मोहल्लावासियों ने सोमवार को एसडीएम कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया।
बाद
में डीसी सुखविंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। डीसी ने नगर निगम कमिश्नर से
बात कर दो दिन के अंदर समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिया।
प्रदर्शन
के दौरान मोहल्ला रामनगर निवासी रजिंद्र कुमार जिंदी, आकाश, विपन,
विक्रांत, जोगिंद्र पाल, शारदा, वंदना, निशा, जसलीन कौर, प्रोमिला ने बताया
कि उनके मोहल्ले का सीवरेज पिछले डेढ़ माह से ब्लाक पड़ा है, जिसके कारण
सीवरेज का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बह रहा है। पीने वाले पानी की
पाइप लाइन कई स्थानों पर टूटी हैं। इससे घरों में दूषित पानी की आपूर्ति हो
रही है।
यह दूषित पानी पीने से कई लोग दस्त व अन्य भयानक
बीमारियों की चपेट में आ चुके है। उन्हाेंने बताया कि इस संबंध में
उन्होंने कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करवाया। इसके बाद भी अभी तक
उनकी इस समस्या का हल नहीं हुआ। जिसके कारण उनमें भारी रोष है। सीवरेज का
पानी सड़क पर बहने से उनके घरों में मेहमान नहीं आते हैं। वहीं पैदल चलने
वाले लोगों को भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
समस्या
का समाधान न होने पर मजबूरी में उन्हें एसडीएम कार्यालय का घेराव करना
पड़ा। इसके बाद लोगों डीसी सुखविंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा। साथ ही चेतावनी
देते हुए कहा कि जल्द समस्या का हल नहीं हुआ तो संघर्ष तेज कर दिया जाएगा।
डिप्टी कमिशभनर सुखविंद्र सिंह ने मोहल्लावासियों को आश्वासन देते हुए कहा
कि वह इस मामले संबंधी नगर निगम कमिशभनर से बात करेंगे और दो दिनों के
भीतर इस समस्या को हल करवा दिया जाएगा।