फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम सिंह बने ब्लॉक अध्यक्ष

Sun, 13 Oct 2013 10:30 PM IST
कादियां (गुरदासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
बैकवर्ड क्लास इंप्लाइज वेलफेयर फेडरेशन गुरदासपुर के अध्यक्ष गुरनाम सिंह की अध्यक्षता में रविवार को बटाला इकाई का चुनाव किया गया। इसमें सर्वसम्मति से प्रेम सिंह लेक्चरार फिजिक्स सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल धुपसड़ी को बटाला ब्लाक एक तथा दो का अध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन


अध्यक्ष गुरनाम सिंह, डा. परमजीत सिंह कलसी स्टेट अवार्डी, प्रेम सिंह, लक्खा मसीह, पवन कुमार, मोहिंद्र कुमार ने बताया कि पिछड़ी श्रेणियों के लोगों की मांगों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभागी नियमों में पिछड़ी श्रेणियों का आरक्षण कोटा निर्धारित है लेकिन इसको पदोन्नति तथा वरिष्ठता सूचि में लागू नहीं किया जा रहा है।

इस अवसर पर गौरव कुमार,  हरजिंदर सिंह, महिंद्र कुमार, रजिंदर सिंह, एचपी सिंह, जसबीर सिंह, नानक सिंह, गगनदीप सिंह, इंद्रजीत सिंह, विजय कुमार, राजेश कुमार, सतनाम सिंह ने पंजाब सरकार से पिछड़ी श्रेणियों के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण के नियम को लागू करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें