बुराई पर अच्छाई का प्रतीक विजयदशमी का त्योहार पठानकोट जिले में धूमधाम मनाया गया। शहर में जगह-जगह पर रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले जलाए गए जिन्हें देखने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी। इस अवसर पर आतिशबाजी से पूरा आसमान गूंज उठा। वहीं दशहरे के चलते शहर के बाजारों में काफी चहल-पहल रही।
जिला का मुख्य समारोह श्रीकृष्णा नाटक क्लब राम लीला ग्राउंड की ओर से शाहपुर चौक के आगे खड्डी पुल पार खुले मैदान में आयोजित किया गया। जहां पर पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों को अग्नि के सुपुर्द किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन अनिल वासुदेवा तथा पूर्व विधायक अशोक शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित हुए। आग लगने के साथ ही पुतलों से आतिशबाजी से पूरा आकाश गूंज उठा।
आयोजन स्थल के आसपास दशहरा मेला देखने के लिए भारी तादाद में लोगों की भीड़ जुटी थी। इसके साथ ही सड़कों पर कई दुकानें सजाई गई थीं जहां पर बच्चे खरीदारी करने में लगे रहे। इससे पहले शहर में झांकी निकाली गई। जहां पर रावण और राम युद्ध को दशहरा आयोजन स्थल तक लाया गया। सूर्य ढलने के साथ ही सभी पुतलों को आग लगाई गई।
इस अवसर पर क्लब के प्रधान राम लाल सहोत्रा, यश गुप्ता सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे। इसी प्रकार से राम लखन कला मंच न्यू शास्त्री नगर की ओर से भी रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। जहां पर पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित हुए। इस अवसर पर उप चेयरमैन पवन खुल्लर, जोगा सिंह, जगदीश राज शिंदा, अनुराग वाही, अनमोल शर्मा, गिरधर गोपाल, प्रदीप कुमार, जतिंदर गिल, सुरेश कुमार, कर्म चंद काला, तिलक राज, सुरिंदर कुमार, सुनील दीवाना, वरिंदर महाजन, रवि गुप्ता मौजूद थे।
इससे पहले दिन भर शहर में दशहरे को लेकर उत्सव भरा माहौल रहा। बाजारों में रौनक छाई रही। लोगों ने एक-दूसरे को दशहरे की बधाई दी और मुंह मीठा कराया। शाम ढलने तक बाजारों में भीड़ उतनी थी कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। इसी तरह से आसपास के इलाकों में भी दशहरा धूमधाम के साथ मनाया गया और वहां पर पुतले दहन के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
सुजानपुर प्रतिनिधि के मुताबिक
सूर्यवंशी रामा नाटक क्लब सुजानपुर की ओर से बिजली ग्राउंड में अध्यक्ष नरेश पुरी की अध्यक्षता में दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर आकर्षक झांकियां सबके आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। इस मौके पर रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों को आग लगाई गई। इससे पहले झांकियां भी निकाली गईं। इस मौके पर सरप्रस्त हेमराज शर्मा, डा. घनश्याम राय शर्मा, राजकुमार शर्मा, राममूर्ति शर्मा, वैष्णो बब्बर, मुनीष डोगर, नरेंद्र कुमार, सुरिंदर महाजन, बोधराज, मोहन लाल, बलवंत राय, रामसूरती, सुनील महाजन, रवि बब्बर, राजेश गोल्डी, राम शर्मा मौजूद थे। इसी प्रकार रामलीला नाटक क्लब की ओर से स्टेडियम ग्राउंड में दशहरा उत्सव मनाया गया। रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों को आग के हवाले किया गया। इस मौके पर प्रधान विनय महाजन, पार्षद जोगिंदर पाल, सुरेश महाजन राजू, अजय महाजन, खरैती लाल, राम चंद शर्मा और सतीश महेंद्रू मौजूद रहे।
शाहपुरकंडी प्रतिनिधि के मुताबिक
श्री सनातन धर्म सभा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर की ओर से दशहरा ग्राउंड में दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विधायक दिनेश सिंह बब्बू और तवी इंजीनियरिंग ग्रुप के ठाकुर विधि सिंह जमबास ने रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों को आग लगाई। इस मौके पर सभा के प्रधान केके महाजन, महासचिव राजेंदर शर्मा, आरएल मित्तल, एके औजला, एसके गुरनाल, सोमनाथ भगत, एसके शर्मा, सुधीर गुप्ता, मनोहर लाल कालरा, जितेंद्र अरोड़ा, सुशील सिंह और ओम प्रकाश मौजूद थे।