फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा गया पटवारी

Tue, 28 Jan 2014 01:10 AM IST
गुरदासपुर ।
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक फतेहगढ़ चूड़ियां क्षेत्र के गांव वीला तेजा निवासी किसान रक्षपाल सिंह से जमीन संबंधी कार्य के एवज में 20 हजार रुपये रिश्वत लेने वाला पटवारी मनिंंदर सिंह रंगे हाथ धरा गया।
विज्ञापन


विजिलेंस विभाग की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके खिलाफ रिपार्ट दर्ज की गई है। डीएसपी विजिलेंस प्रदीप मलिक ने बताया कि गांव वीला तेजा निवासी रछपाल सिंह पुत्र महंगा सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके इलाके का पटवारी अपने जमीन संबंधी कार्य के एवज में उससे रिश्वत के तौर पर 22 हजार रुपये की मांग कर रहा है।

इसके बाद विजिलेंस की टीम ने रछपाल सिंह को रंग लगा नोट देकर यह पैसे पटवारी मनिंदर सिंह को देने को कहा।
रछपाल सिंह से डील फाइनल करने के लिए जब पटवारी उसके पास पहुंचा तो पटवारी और रछपाल सिंह के बीच पैसों की बात 22 हजार से शुरू हुई।

बातचीत के दौरान 20 हजार पर डील फाइनल हुई। रछपाल सिंह ने रंग लगे नोट पटवारी मनिंदर सिंह को पकड़ा दिये। जिसके बाद मौके पर ही पहुंची विजिलेंस विभाग की टीम ने सरकारी गवाह की मौजूदगी में उसे रंगे हाथों दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें