फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी-बहन पर कसता था फब्तियां, हत्या

Sat, 11 Jan 2014 10:27 PM IST
अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने दो दिन पहले सुजानपुर के नरेश कुमार की हत्या कर लाश को खाली प्लाट में फेंकने का मामला सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी सुभाष उर्फ साबी निवासी शाहपुरी खड्ड सुजानपुर को गिरफ्तार कर लिया है।

एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि मृतक के पिता जनक राज के बयानों के आधार पर मामला दर्ज करने के बाद डीएसपी मनोज कुमार, डीएसपी (डी) जगजीत सिंह, डीएसपी रूरल-2, डीएसपी ट्रेनिंग मुकेश कुमार और सुजानपुर के एसएचओ परमवीर सैनी के नेतृत्व में स्पेशल टीम बनाकर उन्हें मामले की जांच सौंपी थी।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सुभाष कुमार ने बताया कि एक वर्ष पहले उसकी नरेश कुमार के साथ मारपीट हुई थी।
विज्ञापन


बाद में राजीनामा हो गया था। बाद में नरेश उसकी बहन और पत्नी पर अभद्र टिप्पणी करने लगा। उसने कई बार उनसे अश्लील हरकत करने की भी कोशिश की।

इसपर सुभाष ने घटना के दिन शराब पी और नरेश का गमछे से गला घोंटकर उसे मार दिया। एसएसपी राकेश कौशल ने टीम को उनकी सफलता के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें