एसएसपी बटाला के निर्देशानुसार नशे के खिलाफ शुरू की गई मुहिम के तहत पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से नशीले कैप्सूल और टीके बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार एएसआई प्रकाश सिंह इंचार्ज एंटी गुंडा स्टाफ की पुलिस पार्टी ने जीटी रोड रेलवे स्टेशन पर नाका लगाया हुआ था।
नाके के दौरान पुलिस ने जब एक युवक की तलाशी ली तो उससे 700 नशीले कैप्सूल और 20 नशीले टीके बरामद हुए।
उक्त व्यक्ति की पहचान रविंदर सिंह निवासी न्यू कालोनी नजदीक राधा स्वामी रोड घुमाण के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।