बीस दिन पहले बटाला से सात अपहरणकर्ताओं ने पांच साल के कृष्णा का अपहरण कर लिया था। वह जिंदा है या उसकी मौत हो चुकी है इस बात का पता नहीं चल पाया है।
अपहरणकर्ताओं ने स्वीकार किया था कि उन्होंने कृष्णा को धारीवाल की नहर में फेंक दिया था लेकिन अब तक उसके बारे में कोई सुराग नहीं मिला है। इसी सदमे में बुधवार को कृष्णा की बुआ ने दम तोड़ दिया।
बुधवार सुबह छह बजे कृष्णा की बुआ प्रवीन भाटिया की तबीयत अचानक बिगड़ गई। देखते ही देखते उसकी हालत गंभीर हो गई। कुछ ही पलों में उसकी मौत हो गई।
प्रवीन भाटिया के भाई व कृष्णा के चाचा नरिंदर भाटिया ने बताया कि जिस दिन से कृष्णा को नहर में फेंकने का समाचार मिला है।
उस दिन से सारा परिवार सदमे में था लेकिन कृष्णा की बुआ को गहरा सदमा लगा था। वह हर वक्त उसे पुकारती रहती थी। कृष्णा की गुमशुदगी के सदमे से ही प्रवीन की मौत हुई है।