फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय इलेवन ने 49 रन से आदमपुर को हराया

Sat, 12 Dec 2015 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रीनलैंड क्रिकेट क्लब की ओर से एसडी स्कूल ग्राउंड में कराए जा रहे 37वें ओपन क्रिकेट 20-20 टूर्नामेंट के 7वें दिन दो मैच खेले गए। विशेष अतिथि पूर्व खिलाड़ी अश्विनी उर्फ डिंपी ने गुब्बारे छोड़कर मैच का शुभारंभ किया है।
विज्ञापन


क्लब के प्रधान इंद्रजीत गुप्ता ने बताया कि पहला मैच अजय इलेवन व आदमपुर इलेवन के बीच खेला गया। अजय इलेवन ने टास जीतकर बैटिंग का निर्णय लिया और 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 182 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आदमपुर की टीम 19 ओवर में 133 के स्कोर पर ही ढेर हो गई। अजय इलेवन 49 रन से जीत दर्ज की।  अजय इलेवन के खिलाड़ी दीप ने 20 गेंदों में 4 चौके व 2 छक्कों के सहारे 42 रन बनाए और तीन विकेट लिए। इस आलराउंडर प्रदर्शन पर दीप को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन


दूसरा मैच सफल इलेवन व एलसीसी इलेवन के बीच खेला गया। सफल इलेवन ने टास जीतकर बैटिंग का निर्णय लेते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 107 रन बनाए। जवाब में एलसीसी इलेवन ने 19 ओवर में 8 विकेट खोकर 108 रनों का लक्ष्य प्राप्त करते हुए 2 विकेटों से मैच जीत लिया।

एलसीसी इलेवन के भानू को मैन ऑफ द मैच चुना गया। भानू ने 15 गेंदों में 20 रन बनाये। मैच जीतकर एलसीसी इलेवन ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। रजनीश मांटा, अरविंदर मुन्ना, विकास गुप्ता व राकेश भटटी ने अंपायर की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें