फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काले झंडे लेकर निकाला रोष मार्च, नारेबाजी

Sat, 12 Dec 2015 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस किसान व खेत मजदूर सेल ने शनिवार को काले झंडे लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकाला। नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर भड़के कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी भड़ास निकाली। साथ ही केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए दिल्ली तक रोष प्रदर्शन देने की बात कही।
विज्ञापन


रोष प्रदर्शन की अगुवाई सेल जिला चेयरमैन अमित मंटू ने की। इस मौके पर मंटू ने कहा कि मोदी सरकार की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड मामलों में फंसाया जा रहा है।

यह मामला पूरी तरह झूठा है। आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं। कहा कि मोदी सरकार देश को प्रगति की ओर ले जाने में विफ ल रही है।
विज्ञापन


चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मोदी सरकार ने ऐसी हरकतें करने से गुरेज नहीं किया, तो वह संघर्ष को तेज करते हुए काले झंडे लेकर मोदी सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए दिल्ली तक जाएंगे।

इस मौके पर राम सिंह,  ठाकुर मिट्ठू सिंह,  सुरजीत,  सुरिंद्र पाल बिट्टू, साहिल धीमान, भगत सिंह, प्रवीन, प्रदीप, डिम्पल, गुरचरण सिंह, बलजीत सिंह, सुखवीर सिंह, जीवन सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें