फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग छात्रा मर्डर केस : मां और चाची ने साक्ष्य मिटाने में निभाई भूमिका

Fri, 01 Aug 2014 10:58 PM IST
पठानकोट ।
विज्ञापन
विज्ञापन
नर्सिंग छात्रा मर्डर केस में पुलिस ने शुक्रवार को कुछ और खुलासे किए। खुलासे के तहत मामले में पुलिस ने हत्यारोपी युवक की मां और चाची को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के मामले में आरोपी की मां और चाची ने भी उसका सहयोग किया था। आरोपी की चाची में मृतक के गहने सुनार को बेचे थे। इस बीच दोनों महिलाओं को कोर्ट में पेश किया गया। 
विज्ञापन


एसएसपी राकेश कौशल ने बताया कि जुलाई को सुजानपुर में एक अज्ञात युवती का शव सड़क किनारे मिला था। तफ्तीश के दौरान राजेश कुमार निवासी न्यू कालोनी आईटीआई (गुरदासपुर) को 25 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। 26 जुलाई को उसे अदालत में पेशी के बाद रिमांड पर लिया गया था। पुछताछ में यह बात सामने आई कि गोल्डी की मां गुरमीत और चाची मोनिका ने भी उसका सहयोग किया था।

इन दोनों महिलाओं ने मृतका की लाश घर के गैराज में खड़ी कार में देखी थी, लेकिन इस बात को उन्होंने किसी से नहीं बताया। आरोपी की चाची मोनिका ने मृतका के गहने किसी सुनार के पास बेच दिए। इसलिए इन दोनों महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं हत्यारोपी राजेश कुमार उर्फ गोल्डी को भी अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन



मां ने बेटे को बचाने के लिए उठाया आपराधिक कदम
नर्सिंग की छात्रा के मर्डर केस के मुख्य आरोपी राजेश कुमार उर्फ गोल्डी को बचाने के लिए ही उसकी मां गुरमीत व चाची मोनिका ने आपराधिक कदम उठाया। पुलिस के अनुसार उन्होंने घटना की सत्यता जानने के बाद भी इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। साथ ही उन्होंने साक्ष्यों को मिटाने में आरोपी की मदद की। आरोपी की चाची मोनिका ने साक्ष्यों को मिटाने की मंशा से ही मृतका के गहने सुनार को बेच दिए, ताकि गोल्डी पर हत्या का शक न हो। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें