फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा भेजने का सपना दिखाकर ठगे नौ लाख

Tue, 05 Aug 2014 10:52 PM IST
पठानकोट ।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने कनाडा भेजने के नाम पर छह युवकों को झूठे सपने दिखाकर नौ लाख की ठगी करने के आरोप में एक ट्रेवल एजेंट के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी फरार बताया जाता है।
विज्ञापन


राम शरण कालोनी निवासी इंद्रप्रीत सिंह ने शिकायत की थी कि दिल्ली निवासी अंकुर कुछ समय पहले उससे मिलने के लिए आया था। उसने अपना नाम अंकुर की जगह पर अनुराग करवल निवासी करोल बाग दिल्ली के रूप में बताया। उसने अपना पेशा ट्रेवल एजेंट के रूप में बताया था।

उससे कनाडा भेजने के लिए चार लाख रुपये में सौदा हुआ था। इसके साथ इंद्रप्रीत के पांच अन्य दोस्तों ने भी कनाडा जाने के लिए 1-1 लाख रुपये दिए थे। उसका आरोप है कि अंकुर ने उन्हें न तो कनाडा भेजा और न ही उनके पैसे वापस लौटाए। शिकायत की डीएसपी सिटी मनोज कुमार की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ थाना डिवीजन नं.2 में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


दुकान के सौदे में ढाई लाख की धोखाधड़ी
पठानकोट । दुकान की खरीद-फरोख्त में ढाई लाख की धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। घरथौली मोहल्ला निवासी कौशल कुमार ने शिकायत की थी कि उसने शास्त्री नगर निवासी बलदेव सिंह के साथ दुकान का सौदा पांच लाख रुपये में किया था।

उसने ढाई लाख रुपये बयाना दिया था और रजिस्ट्री के लिए समय 24 अक्टूबर 2010 तय किया। आरोप लगाया कि बलदेव सिंह ने पहले ही उक्त दुकान पंजाब फाइनेंस कारपोरेशन चंडीगढ़ के पास 8.4 लाख रुपये में फाइनेंस कराई थी। जब इसका पता चला तो कौशल कुमार ने अपने पैसे वापस मांगे।

उसका आरोप है कि न तो उसे पैसे वापस लौटाए गए और न ही कोई रजिस्ट्री करके दी गई। शिकायत की पुलिस के आर्थिक अपराध शाखा के इंचार्ज एसआई अनिल कुमार की जांच के बाद थाना डिवीजन नं.1 में बलदेव सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें